50+ Swami Vivekananda Quotes in Hindi | विवेकानंद के विचार

Swami Vivekananda Quotes in Hindi

स्वामी विवेकानंद ऐसी सोच रखने वाले व्यक्तित्व थे जिन्होनें अध्यात्मिक, धार्मिक ज्ञान के बल पर समस्त मानव जीवन को अपनी रचनाओं के माध्यम से सीख दिए, वे हमेशा कर्म पर भरोसा रखने वाले महापुरुष थे,स्वामी विवेकानंद एक ऐसे महापुरूष थे जिनके उच्च विचारों, अध्यात्मिक ज्ञान, सांस्कृतिक अनुभव से हर कोई प्रभावित है। स्वामी विवेकानंद के अनमोल विचारों (Swami Vivekananda Quotes in Hindi) ने उनको महान पुरुष बनाया है। 


इस आर्टिकल में स्वामी विवेकानंद के द्वारा दिए गए महान  विचार प्रस्तुत किया गया है। जिसे  पड़ते समय आप मोटीवेट हो सकेंगे और  इन विचारो को अपनी  जिन्दगी में  उतारकर आप निश्चित ही सफलता की ओर बढ़ सकेंगे। 

 Swami Vivekananda Quotes in Hindi


Swami Vivekananda Quotes in Hindi


उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाये।
 स्वामी विवेकानंद



हम जो भी हैं, वैसा हमारे विचारो ने बनाया हैं, इसीलिए अपने विचारो पर कण्ट्रोल करे,  शब्द तो बाद में आते हैं, विचार पहले और दूर तक जाते हैं।
 स्वामी विवेकानंद

Swami Vivekananda Quotes in Hindi


शुद्धता, धैर्य और दृढ़ता सफलता के लिए तीनो आवश्यक हैं।
 स्वामी विवेकानंद


तुम्हें कोई पढ़ा नहीं सकता, कोई आध्यात्मिक नहीं बना सकता, तुमको सब कुछ खुद अपने अंदर से सीखना होगा क्योकि आत्मा से अच्छा कोई शिक्षक नही होता हैं।
 स्वामी विवेकानंद


Swami Vivekananda Quotes in Hindi


जिस दिन, आपके सामने कोई समस्या ना आये – आप सुनिश्चित हो सकते हैं कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।
 स्वामी विवेकानंद



जब आप व्यस्त होते हैं तो सबकुछ आसान होता है, लेकिन जब आप आलसी हैं तो कुछ भी आसान नहीं होता है।
Everything is easy when you are busy. But nothing is easy when you are lazy.
Swami Vivekananda


Swami Vivekananda Quotes in Hindi


बाहरी स्वभाव केवल अंदरूनी स्वभाव का बड़ा रूप हैं।
 स्वामी विवेकानंद



ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आँखों पर हाँथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार हैं।
 स्वामी विवेकानंद


 Vivekananda Quotes in Hindi



Vivekananda Quotes in Hindi


निरंतर सिखते रहना ही जीवन का मूल मंत्र है रुक जाना मृत्यु समान है।
 स्वामी विवेकानंद


दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।
 स्वामी विवेकानंद

Swami Vivekananda Quotes in Hindi


शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु हैं
विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु हैं
प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु हैं।
 स्वामी विवेकानंद


सत्य को हज़ार तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सत्य ही होगा।
 स्वामी विवेकानंद


Swami Vivekananda Quotes in Hindi


खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप हैं।
 स्वामी विवेकानंद


एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।
 स्वामी विवेकानंद


जब तक जीना, तब तक सीखना अनुभव ही जगत में सर्वश्रेष्ठ शिक्षक हैं।
 स्वामी विवेकानंद


 जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।
 स्वामी विवेकानंद


 Vivekananda thought in Hindi



Vivekananda thought in Hindi


हम जो बोते हैं वो काटते हैं,
 हम स्वयं अपने भाग्य के निर्माता हैं।
 स्वामी विवेकानंद



चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो।
 स्वामी विवेकानंद


हम वो हैं जो हमें हमारी सोच ने बनाया है, इसलिए इस बात का धयान रखिये कि आप क्या सोचते हैं। शब्द गौण हैं। विचार रहते हैं, वे दूर तक यात्रा करते हैं।
 स्वामी विवेकानंद



जैसा तुम सोचते हो, वैसे ही बन जाओगे। खुद को निर्बल मानोगे तो निर्बल और सबल मानोगे तो सबल ही बन जाओगे।
 स्वामी विवेकानंद


Swami Vivekananda Quotes in Hindi


जो कुछ भी तुमको कमजोर बनाता है – शारीरिक, बौद्धिक या मानसिक रूप से उसे जहर की तरह त्याग दो।
 स्वामी विवेकानंद



 कुछ मत पूछो, बदले में कुछ मत मांगो, जो देना है वो दो, वो तुम तक वापस आएगा, पर उसके बारे में अभी मत सोचो।
 स्वामी विवेकानंद


एक विचार लो। उस विचार को अपना जीवन बना लो – उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो। यही सफल होने का तरीका हैं। 
 स्वामी विवेकानंद


स्वामी विवेकानंद के सुविचार

स्वामी विवेकानंद के सुविचार


वो कायर है जो कहता है ये क़िस्मत का खेल है वह मज़बूत है जो खड़ा होकर कहता है मैं अपना भाग्य ख़ुद बनाऊँगा।
 स्वामी विवेकानंद


तुम फ़ुटबाल के जरिये स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाये गीता का अध्ययन करने के।
 स्वामी विवेकानंद


जब एक विचार विशेष रूप से दिमाग पर कब्जा करता है, तो यह वास्तव में शारीरिक या मानसिक से रूप से दिखने लग जाता है।
 स्वामी विवेकानंद


वेदान्त कोई पाप नहीं जानता, वो केवल त्रुटी जानता हैं। और वेदान्त कहता है कि सबसे बड़ी त्रुटी यह कहना है कि तुम कमजोर हो, तुम पापी हो, एक तुच्छ प्राणी हो, और तुम्हारे पास कोई शक्ति नहीं है और तुम ये-वो नहीं कर सकते।
 स्वामी विवेकानंद


Swami Vivekananda Quotes in Hindi


दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो। 
 स्वामी विवेकानंद


यही दुनिया है; यदि तुम किसी का उपकार करो, तो लोग उसे कोई महत्व नहीं देंगे, किन्तु ज्यों ही तुम उस कार्य को बंद कर दो, वे तुरन्त तुम्हें बदमाश प्रमाणित करने में नहीं हिचकिचायेंगे। मेरे जैसे भावुक व्यक्ति अपने सगे – स्नेहियों द्वारा ठगे जाते हैं।
 स्वामी विवेकानंद



सच्ची सफलता और आनंद का सबसे बड़ा रहस्य यह है- वह पुरुष या स्त्री जो बदले में कुछ नहीं मांगता। पूर्ण रूप से निःस्वार्थ व्यक्ति, सबसे सफल हैं।
 स्वामी विवेकानंद



क्या तुम नहीं अनुभव करते कि दूसरों के ऊपर निर्भर रहना बुद्धिमानी नहीं हैं। बुद्धिमान् व्यक्ति को अपने ही पैरों पर दृढता पूर्वक खड़ा होकर कार्य करना चहिए। धीरे धीरे सब कुछ ठीक हो जाएगा।
 स्वामी विवेकानंद


 Swami Vivekananda Quotes in Hindi For Students


Swami Vivekananda Quotes in Hindi  for Students


विश्व एक विशाल व्यायामशाला है जहाँ हम खुद को मजबूत बनाने के लिए आते हैं।
 स्वामी विवेकानंद


जो अग्नि हमें गर्मी देती है, हमें नष्ट भी कर सकती है, यह अग्नि का दोष नहीं हैं।
 स्वामी विवेकानंद


जो सत्य है, उसे साहसपूर्वक निर्भीक होकर लोगों से कहो–उससे किसी को कष्ट होता है या नहीं, इस ओर ध्यान मत दो। दुर्बलता को कभी प्रश्रय मत दो। सत्य की ज्योति ‘बुद्धिमान’ मनुष्यों के लिए यदि अत्यधिक मात्रा में प्रखर प्रतीत होती है, और उन्हें बहा ले जाती है, तो ले जाने दो, वे जितना शीघ्र बह जाएँ उतना अच्छा ही हैं।
 स्वामी विवेकानंद


सबसे पहले आप दुनिया पर भरोसा करे कि हर एक के पीछे कुछ अर्थ हैं।
 स्वामी विवेकानंद


यदि स्वयं में विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढ़ाया और अभ्यास कराया गया होता, तो मुझे यकीन है कि बुराइयों और दुःख का एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता।
 स्वामी विवेकानंद


जब लोग तुम्हे गाली दें तो तुम उन्हें आशीर्वाद दो। सोचो, तुम्हारे झूठे दंभ को बाहर निकालकर वो तुम्हारी कितनी मदद कर रहे हैं।
 स्वामी विवेकानंद 



किसी की निंदा ना करें। अगर आप मदद के लिए हाथ बढ़ा सकते हैं, तो ज़रुर बढाएं। अगर नहीं बढ़ा सकते, तो अपने हाथ जोड़िये, अपने भाइयों को आशीर्वाद दीजिये, और उन्हें उनके मार्ग पे जाने दीजिये।
 स्वामी विवेकानंद 

Conclusion:-

ऊपर दिए गए कोट्स को पड़ने के बाद ये निष्कर्ष निकलता है की सफलता पाने के लिए हमें बहुत से चीजों को त्याग करना होगा कुछ अच्छे आदतों को अपने जीवन में उतरना होगा एक कोट्स में स्वामी जी कहते है कि तुम फ़ुटबाल के जरिये स्वर्ग के ज्यादा निकट होगे बजाये गीता का अध्ययन करने के   इसका अर्थ है की आप आपने कर्मो से महान होते हो आपका कर्मा जितना अच्छा होगा आप उतने ही महान होंगे , बजाय किसी चीज के बारे में ज्ञान लेकर उसे प्रयोग न करने के। इसी तरह एक और कोट्स में कहते है कि चिंतन करो, चिंता नहीं, नए विचारों को जन्म दो  इसका अर्थ यह है किसी भी कार्य को करने के लिए आप विचार करो उस चीज के बारे में जिसे आप करना चाहते हो और नए विचारो को आने दो ,ये नहीं की आप उसके बारे में चिंता कर बैठे की कैसे  होगा मुझसे नहीं हो पायेगा आदि,
अगर आपको ये Swami Vivekananda Quotes in Hindi अच्छा लगा तो अपने चाहने वालो ,दोस्तों ,रिश्तेदारों  के साथ share जरुर करे और comment करके हमें जरूर बताये। 
Akhil Kumar

मेरा नाम है अखिल कुमार मै इस वेबसाइट का संस्थापक हूँ। मुझे कोट्स पढ़ना और लिखना बहुत अच्छा लगता है। मैंने इस वेबसाइट की शुरुआत अच्छे-अच्छे कोट्स शेयर करने के लिए की है। जिससे यूजर को अच्छा कोट्स पढ़ने को मिल सके। www.motivationalquotesguru.com पर सप्ताह में 2 आर्टिकल पब्लिश की जाती है, और हमेशा कोट्स को अपडेट भी किया जाता है।

1 Comments

  1. जब हमारे पास पैसे होते हैं तब हम गलतियाँ करना शुरू कर देते हैं-जैक मा

    https://www.hopehindi.com/2022/06/jack-ma-great-quotes.html

    ReplyDelete
Previous Post Next Post